सड़क चौड़ीकरण का सांसद ने किया शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

• सिखेड़ा पीर नगर दत्तियाना से माधोपुर औरंगाबाद सम्पर्क मार्ग का होगा चौड़ीकरण

ओमप्रकाश गौतम | स्टेट हेड

गढ़ विधान सभा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़ अमरोहा सांसद कवर सिंह तवर ने कहा कि देश में मोदी की सरकार सब के फायदे का काम तेजी से कर रही हैं। सड़को का विस्तार किए जाने से समय ओर की बचत हो रही है। वाहनों में ईंधन की भी बचत से लाभ हो रहा हैं।

विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि प्रदेश में योगों के शासन में सबका साथ सबका विकास तेजी के साथ किए जाने से प्रदेश में खुशहाली हैं। सिखेड़ा से पीर नगर, दत्तियाना, माधोपुर औरंगाबाद तक सड़क का चौड़ीकरण कराकर क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ होगा।

इस मौके पर सतपाल यादव मंडल अध्यक्ष आशीष चौधरी, दिनेश गर्ग सोनू पंसारी, योगेंद्र तवर, तरुण चौहान, दीपक गौड़, मनोज तेवतिया, अंकुर सिरोही, गोपाल ठाकुर, रोहित मल्होत्रा, दीपेंद्र कुमार समेत काफी कार्यकर्ता रहें।

Leave a Comment