महामंडलेश्वर आचार्य कृष्ण विश्रुतपाणी महाराज का स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व हिंदू महासंघ (शिक्षक एवं बु‌द्धिजीवी प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर आचार्य कृष्ण विश्रुतपाणी जी महाराज का स्वागत बृजघाट पर किया गया

ओमप्रकाश गौतम | स्टेट हेड

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष परशुराम तिवारी एवं संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा महामंडलेश्वर जी एवं कार्यकारिणी द्वारा ब्रजघाट गंगा आरती स्थल पर मां गंगा की आरती की गई। इस कार्यक्रम में संगठन विस्तार के उ‌द्देश्य से दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें नई ऊर्जा के साथ काम को आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

जिसमें जयदेव नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष, मधुसूदन शर्मा प्रदेश आईटी विभाग, हरि राज राणा, जिला अध्यक्ष अमरोहा, डा सचिन चौहान एडवोकेट जिला अध्यक्ष मुरादाबाद, ओमप्रकाश सिंह जिला सचिव मुरादाबाद मनोनीत किया गया।

इस कार्यक्रम में परशुराम तिवारी मुकेश कौशिक, खुपचंद्र खड़कवंशी, मोहित शर्मा, कपिल मिश्रा, शिवम कौशिक, वरुण, बलवीर भाटी, विनित राणा, राजीव मावी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment