ओमप्रकाश गौतम | स्टेट हेड
गढ़ नगर में आयोजित हुई बैठक में सर्वसम्मति से सतेन्द्र प्रताप सिंह को लगातार तीसरी बार अम्बेड़कर जन्मोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में समिति ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया तथा नवगठित समिति के पदाधिकारियों को चुना गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सोमवार को रविदास चौक स्थित अम्बेड़कर भवन में अम्बेड़कर जयंती को लेकर आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता डॉ देवेन्द्र भारती व संचालन मिलिन एड़वोकेट ने की। बैठक में 2024 की समिति ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया।
जिसके बाद बैठक में मौजूद लोगों ने जयंती को धूमधाम से सकुशल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में सतेन्द्र प्रताप सिंह को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा बैठक में मौजूद लोगों ने उपाध्यक्ष विनय सागर व बिजेन्द्र भारत उर्फ बंटी, सचिव मिलिन एड़वोकेट, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र सागर एड़वोकेट, सहसचिव नीरज जाटव, धर्मवीर, डॉ राजेन्द्र सिंह, संगठनमंत्री जयकिशोर, लेखानिरीक्षक विनय कर्दम, आकाश प्रताप सिंह, सलाहकार मोहित जाटव, महामंत्री तिलकराम जाटव व राकेश मैम्बर, प्रचारमंत्री मोनू जाटव व योगेश जाटव को चुना गया। इस अवसर पर विनोद चन्द्रा, भरत सिंह गौतम, सत्यप्रकाश, सोहनपाल, नैपाल सिंह, दशरथ सिंह, ओमकार, लाखन, भीम सिंह, दिनेश वाल्मीकि, लोकेश गौतम, नरेश, योगेन्द्र, राहुल गौतम, रविकान्त, प्रशांतकांत, बोबी आजाद, राजेश, विक्की सागर, अर्जुन, प्रदीप, रिंकू आदि मौजूद रहे।

