भाकियू संघर्ष ने तहसील घेरी चकबंदी अधिकारी से हुई झड़प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील का किया घेराव
  • चकबंदी अधिकारी ने कहा दबाव में नहीं करुंगा काम, कार्यकर्ता हुए नाराज

ओमप्रकाश गौतम | स्टेट हेड

भाकियू संघर्ष के कार्यकर्ता तहसील पर पहुंचे और मुख्य गेट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरने का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा हैं विभागों में अधिकारी कर्मचारी मनमानी के साथ काम कर रहे है।

सुविधा शुल्क लिए बिना कोई भी काम नहीं किया जा रहा हैं। शाहपुर चौधरी के कोटला खादर में भूमाफिया हावी है।

धरने की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरन जीत गुजर ने भ्रष्टाचार पर रोष व्यक्त कर अधिकारियों को बदलाव लाने की नसीहत दी और कहा किसान परेशान हैं चकबंदी में मनमानी की जा रही हैं जो नहीं चलने दी जाएगी। इसी दौरान तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह और चकबंदी अधिकारी पहुंचे और किसानों के बीच बैठकर समस्या सुनकर समाधान करने का भरोसा दिया।

चकबंदी अधिकारी ने दबाव में काम नहीं करने को जैसे ही कहा कार्यकर्ता भड़क गए। नाराज कार्यकर्ताओं को बड़ी मुश्किल से समस्याओं का समाधान करने का भरोसा देकर शांत कराया गया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष कृष्ण वीर गब्बर, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंडित नितेश शर्मा, अजय शर्मा, जुगनू शर्मा, साजिद मूंछ ने भी समस्या उठाई और जल्द समाधान कराने की मांग की।

Leave a Comment