अनुशासन के साथ खेल से जीवन में आगे बढ़ा जा सकता हैं : सोमेंद्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

• डी आर इंटरनेशनल स्कूल में प्रदेशीय कबड्डी महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ

ओमप्रकाश गौतम | स्टेट हेड

छात्र छात्राएं अपने जीवन को शिक्षा के अलावा खेल जगत में आगे बढ़ा सकते हैं। इसी उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता डी आर इंटरनेशनल स्कूल में शुरू कराई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर, कीड़ा भारती के प्रदेश सचिव डॉ संदीप त्यागी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

वर्ष 2014 से पहले खेल के बारे में कोई कदम नहीं उठाए गए।अनुशासन के साथ खिलाड़ी आगे बढ़ने का काम करेंगे तो जीवन निखरेगा।

विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में अपना दबदबा बना रही हैं। कबड्डी भारत का पुराना खेल है। छात्राएं कबड्डी में अपनी पहचान बनाएगी। जिला खेल अधिकारी मधु अवस्थी और डॉ संदीप त्यागी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ा रही हैं।

प्रदेश के सभी जिलों के स्कूलों की महिला टीम आ रही हैं। इस मौके पर प्रबंधक प्रदीप त्यागी, डी एम पब्लिक स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह, संदीप सिंधु, दिनेश गर्ग, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक गौड़, करण गौतम, बोबी त्यागी, एसडीओ अंकित कुमार, सहित काफी रहे।

• खिलाड़ियों से किया परिचय

प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय किया और खेल में आगे बढ़ने का आशीर्वाद देकर खेल शुरू किया। टॉस उछाला और टॉस जीतकर कबड्डी शुरू कराई गई।

Leave a Comment