आशाओं ने डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाकर घेराव किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अस्पताल में डॉक्टर के खिलाफ हंगामा कर पुलिस को बुलाया


गढ़मुक्तेश्वर। 5 फ़रवरी, 2025

सरकारी एम्बुलेंस में सवार होकर अस्पताल पहुंची आशाओं ने डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा किया। डॉक्टर को हटाए जाने की मांग कर सीएमओ के नाम चिकित्सा अधिक्षक को ज्ञापन दिया।

बहादुरगढ़ निवासी रानी आशा ने हंगामा करते हुए कहा कि आशाओं की मीटिंग में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों की आशा सरकारी एम्बुलेंस में सवार होकर सी एच सी में पहुंची तो डॉक्टर ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर अभद्रता की गई। आशा सरकार की योजनाओं को सफल बनाने का काम करती हैं, डॉक्टर अक्सर अभद्रता करते हैं।

आशाओं ने 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर बुला लिया और डॉक्टर के खिलाफ कारवाई की मांग करने लगी। चिकित्सा अधिक्षक डॉक्टर आनंद मढ़ी ने समझा बुझा कर शांत किया तो आरोपित डॉक्टर को हटाए जाने की मांग कर सीएमओ के नाम अपना ज्ञापन दिया।

Leave a Comment