सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में साइकिल रैली निकली
डॉ अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदर्शो को याद किया

गढ़मुक्तेश्वर। 5 फ़रवरी, 2025
सपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गो पर साइकिल रैली निकालकर बाबा साहेब के मान की चर्चा घर घर पहुंचाने का संदेश दिया। सपा के वरिष्ठ नेता विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार रहे रविंदर चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ता तहसील के सामने कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए।
जिला अध्यक्ष बबलू भाटी ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ अंबेडकर ने देश को समता मूलक समाधान दिया। सामंती लोग संविधान को हजम नहीं कर पा रहे हैं। साइकिल रैली तहसील मार्ग से नक्का कुआं रोड से मेला मार्ग होते हुए चौपला के अंबेडकर मार्ग पर पहुंचे बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौधरी रविन्द्र सिंह ने कहा कि पीडीए समाज के लोग शोषित,वंचित,पीड़ित हैं जो सामाजिक सोपान से हमेशा नीचे रहे है।
बाबा साहेब ने इसे तोड़ने का काम किया था। देश को संविधान देकर सुरक्षा के साथ अधिकार देकर वरदान दिया आज समाज में इज्जत के साथ लगातार आगे बढ़ रहे है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सोना सिंह ,प्रधान फारूक,वकील सद्दीकी,सुलेमान,पूर्व सभासद उस्मान चौधरी,श्री निवास,सहित सैंकड़ों मौजूद थे।
