16 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का हुआ शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओमप्रकाश गौतम, गढ़मुक्तेश्वर।

गढ़मुक्तेश्वर नगर की ठंडी सड़क चामुंडा के पास से चंद्रपाल के मकान तक टाइल्स रोड का शिलान्यास किया गया। चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी सभासद रामपाल रमन शर्मा, महताब विवेक कुमार, कुसुम यादव ने फीता काटकर कहा कि सड़क 16 लाख की लागत से टाइल्स रोड का निर्माण किया जायेगा।


सड़क के बनने पर मोहल्ला निवासियों के अलावा सी एच सी तथा सिविल कोर्ट जाने वालों को समय की बचत होगी और राहत मिलेगी। चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी ने कहा कि नगर में चहुमुखी विकास करना ही टारगेट हैं।


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास करा रहे हैं। गढ़-बृजघाट का विकास तेजी के साथ कराया जा रहा हैं।

Leave a Comment