समाज सेवी पंकज ने संगम में दूध की धार चढ़ाई, गंगा माँ से मांगी हाई कोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • कुंभ मेला संगम में स्नान कर हवन में दी आहुति लिया आशीर्वाद
  • गढ़मुक्तेश्वर में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए साल 2011 में गढ़ से लखनऊ की थी पैदलयात्रा

ओमप्रकाश गौतम | गढ़मुक्तेश्वर

नगर के समाज सेवी पंकज लोधी ने प्रयागराज कुंभ में संगम तट पर स्नान कर दूध की धार चढ़ाई और गढ़मुक्तेश्वर में हाइकोर्ट बेंच बनाए जाने की मनोकामना की गई। समाज सेवी पंकज लोधी करीब दो दशकों से सामाजिक सरोकार के मुद्दे उठाकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। हाइवे 9 पर बृजघाट टॉल प्लाजा को अंडर 60 किलोमीटर के साथ एक नगर पालिका के बीच बने होने पर अवैध करार देकर आंदोलन कर रहे हैं।


वहीं साल 2011 से गढ़मुक्तेश्वर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए मांग करते हुए लखनऊ तक पैदल यात्रा कर राज्यपाल को ज्ञापन दिया था। इन मुद्दों को लेकर संगम त्रिवेणी की गोद में पहुंचे और दूध से अभिषेक कर मनोकामना की गई। समाज सेवी ने नागा अखाड़े में हवन यज्ञ में आहुति देकर मनोकामना पूरी होने का नागा बाबा का आशीर्वाद लिया।

Leave a Comment