ओमप्रकाश गौतम | गढ़मुक्तेश्वर
मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) मेरठ जोन मेरठ श्रीमान डीके ठाकुर जी की माता जी के देहांत उपरांत तेरहवीं कार्यक्रम किया गया जिसमें नगर के लोगों ने उपस्थित होकर दुःख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए निवर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल जी, ईश्वर जी, हापुड़ जिले के कप्तान ज्ञानंजय सिंह जी, दिनेश गर्ग, भास्कर गर्ग आदि उपस्थित रहे।


