सेनरा स्कूल में वेस्ट मेटीरियल से चालू मॉडल बनाए, दिखाई प्रतिभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • भारत के सभी प्रांतों की झलक एक कमरे में समाई दिखाई भिन्नता में एकता
  • विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने देश संस्कृति से किया रूबरू

ओमप्रकाश गौतम | गढ़मुक्तेश्वर

नगर की दुर्गा कॉलोनी सैनरा पब्लिक स्कूल में वेस्ट मेटीरियल से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने वेस्ट मेटीरियल से चालू मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने देश के प्रांतों की संस्कृति,धर्म,भाषा से रूबरू कराया। प्रबंध निदेशक उमेश सैनरा,शिक्षा विद दीपचंद सैनी,मूलचंद सिंघल टेकचंद भारती ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित के पुष्प अर्पित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने वेस्ट मेटीरियल से एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। वेस्ट मेटीरियल से मॉडल चालू किए तो वाह वाह कहने को मजबूर हुए। देश के सभी प्रांतों को एक कक्ष में समेट कर सामान्य ज्ञान भाषा, खानपान, भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में आर के जी कॉलेज की प्रिंसिपल कुसुम त्यागी ने बच्चों की प्रतिभा को देख बहुत अच्छा कहने से चुकी नहीं और कहा स्कूल का अनुशासन, अध्यापकों की मेहनत साफ नजर आई।

प्रिंसिपल सीमा सैनरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वीं के त्यागी, वकील सिद्दीकी, अमल गोयल, रघुनंदन शर्मा, सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment