मासूम बच्चों को किडजी में मनोरंजन के साथ देंगे शिक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • बच्चों को मोबाइल से बचाने और तनावमुक्त के लिए किडजी की अच्छी पहल
  • विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने तनावमुक्त कर संस्कारवान बनाने के लिए प्रेरित क्या
  • भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरन जीत गुर्जर ने बच्चों को शिक्षा दिलाने को जोर दिया

ओमप्रकाश गौतम | गढ़मुक्तेश्वर

तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में विकास के द्वार तेजी के साथ लगातार खुल रहे है। स्याना मार्ग पर किडजी स्कूल का उदघाटन किया गया। स्कूल में मासूम बच्चों को खेल खिलौने के साथ मनोरंजन कराकर शिक्षा दी जाएगी। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया,भाकियू संघर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष सरन जीत गुर्जर, संस्थापक डॉक्टर विनीत यादव,दिनेश गर्ग, रजत चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी,नितेश पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि आधुनिक युग में बदलाव आया है। किडजी स्कूल में बच्चों को तनाव मुक्त करने के लिए खिलाकर शिक्षा देकर देश के अच्छे नागरिक बनाने का सराहनीय कार्य होगा। सरन जीत गुर्जर ने कहा कि महिलाओ को अपने बच्चों को मोबाइल देकर घर के काम निपटाने पड़ते हैं। मोबाइल का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दिनेश गर्ग ने सरकार की नई शिक्षा नीति में एक क्लास एक पुस्तक पर सरकार विचार कर रही हैं।

अतिथियों को शाल उड़ाकर बुके देकर सम्मानित किया गया। हरेंद्र सिंह और नितेश पंडित ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर बादल कक्कड़, डॉ राजेश चौहान,लाल टेकचंद,सतवीर यादव,रोहित मल्होत्रा सहित काफी लोग मौजूद थे।

Leave a Comment