केजरीवाल सत्ता के अहंकार में भूल गए वादे, नहीं कराया विकास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओम प्रकाश गौतम | गढ़मुक्तेश्वर

दिल्ली के विधान सभा चुनाव में भाजपा 26 साल बाद वापस लौटी तो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर त्यागी बहादुरगढ़ अध्यक्ष दिनेश तोमर,राहुल उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का संगठन जनता की को गुमराह नहीं करता हैं।

केजरीवाल अन्ना हजारे के सहारे जनता से अच्छे वादे कर सत्ता में आए और वादों को भूल गए। दिल्ली की जनता बारिश होने पर जल भराव के कारण तैरती हैं। सड़क खस्ता हाल है। यमुना की सफाई नहीं कराई गई।

हरियाणा सरकार पर ज़हर मिलाने का आरोप जनता ने सुना और यमुना की गंदगी को देखा हैं।

Leave a Comment