विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में पलवाड़ा रोड पर स्थित एस.टी.पी. से रामलीला ग्राउंड तक व कस्बा गढ़ में रविदास चौक से स्याना रोड तिराहे तक सड़कों के निर्माण का लोकार्पण विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने किया
ओमप्रकाश गौतम | स्टेट हेड
संंसदीय क्षेत्र अमरोहा के जनपद हापुड में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर के अन्तर्गत ब्रजघाट में स्वीकृत पलवाड़ा रोड पर स्थित एस.टी.पी. से रामलीला ग्राउंड तक क्षतिग्रस्त मार्ग का 1.28 करोड रु की लागत से सुदृढ़ीकरण कार्य एवं गढमुक्तेश्वर के रविदास चौक से स्याना रोड तिराहे तक मार्ग का 83 लाख रु की लागत से सुदृढ़ीकरण के कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया, सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के प्रतिनिधि योगेन्द्र तंवर एवं एचपीडीए के अधिकारी व कर्मचारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राहुल उपाध्याय, तरूण चौहान बहादुरगढ, दीपक गौड गढ़ नगर, राजीव शर्मा, कुवंरपाल सिंह व क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

