नक्का कुआं मंदिर के विवाद का हुआ निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

• प्रेम गिरी महाराज बनाए गए मुख्य महंत
• मंंदिर के आजीवन प्रबंधक महंत बने बारह गिरी महाराज

ओमप्रकाश गौतम | स्टेट हेड

गढ़मुक्तेश्वर। नगर के नक्का कुआं मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में दो संतों के बीच चल रहे विवाद का सोमवार की देर शाम को स्थानीय गण मान्य क्षेत्र के लोगों के माध्यम से समझौता कर दिया गया है।

जूना अखाड़े के मुख्य महंत प्रेम गिरि महाराज को मंदिर का मुख्य महंत बनाया गया है, जबकि मंदिर के प्रबंधक मंहत की जिम्मेदारी बारह गिरी महाराज को सौंप दी गई है। इस विवाद के बाद मंदिर में होने वाले विकास कार्य को रफ्तार मिल सकेगी।

बता दिया जाए कि नगर के नक्का कुआं मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में महेश गिरी महाराज के निधन के बाद प्रेम गिरि महाराज और बारह गिरी महाराज के बीच विवाद हो गया था। विवाद होने के दौरान काफी संघर्ष भी हुआ था।

इसके बाद से बारह गिरी महाराज को मंदिर की समस्त देखभाल के लिए रखा गया था। यह मामला पुलिस और न्यायालय में भी पहुंच गया, जिसके कारण पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के विकास कार्य पर भी रोक लग गयी थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष व्याप्त हो गया था।

सोमवार को क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया ने क्षेत्र के गढ़ मान्य लोगों के साथ मंदिर के दोनों संतो को एक साथ बैठाकर चल रहे पुराने विवाद को समाप्त कर दिया। इस दौरान लिए गए निर्णय प्रेम गिरि महाराज को मंदिर का मुख्य महत्व चुना गया।

जबकि समस्त देखभाल कर रहे बारह गिरी महाराज को मंदिर की समस्त बतौर प्रबंधक महंत समस्त संपत्ति की देखरेख करने का निर्णय लिया गया। वहीं बताया गया की मंदिर के बाहर तोड़ी गई दुकानों में कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा।

नक्का कुआं मंदिर के रुके कार्यों को चालू करने के लिए समाज सेवी चौधरी मदन पाल लगातार प्रयास करते रहे। उनकी काफी मशक्कत के बाद आखिर सुलह कराकर धर्म कार्य किया गया।

इस मौके पर बाबा प्रेमगिरी महाराज, बाबा बराहगिरि महाराज, चौधरी मदनपाल सिंह, रजत चौहान, विष्णु दत्त नागर, राहुल शर्मा, प्रदीप चौधरी, कमल त्यागी, राजकुमार भारद्वाज, जीत चौधरी सहित दर्जनों संत एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Comment