चोरी की लगातार वारदात, व्यापारियों ने कोतवाली का किया घेराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • धान चोरी होने पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त कर पुलिस पर लगाए आरोप
  • हाइवे मंडी में धान चोरी के साथ चोरी की कई वारदात खुलासा नहीं हुआ

ओमप्रकाश गौतम | गढ़मुक्तेश्वर

नगर की जवाहर गंज मंडी में 50 बोरी धान तथा हाइवे मंडी में 80 बोरी धान चोरी होने पर व्यापारियों में रोष व्यक्त हो गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मूल चंद सिंघल, इकबाल चौधरी, राजू, अनिल बंसल, ब्रिज भूषण गुप्ता समेत काफी व्यापारी गढ़ कोतवाली में पहुंचे और मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगने पर कहा पुलिस की गश्त कहा हैं।

हाइवे मंडी में पुलिस पिकेट पर पुलिस संदिग्धता के घेरे में हैं। राजू आढ़ती के 80 बोरी धान चोरी कर ले गए। जबकि जवाहर गंज मंडी में 50 बोरी धान दीवार के ऊपर से चोरी कर ले गए।

व्यापारियों ने कहा कि इससे चार दिन पहले हाइवे मंडी से राकेश बंसल की आदत से एक लाख 50 हजार चोरी होने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई।
कोतवाल नीरज कुमार ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया और वारदातों का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया।

Leave a Comment