दस गरीब बच्चों की देते है फीस पढ़ाई के लिए करते हैं जागरूक: डॉ ताल्हा
ओमप्रकाश गौतम, गढ़मुक्तेश्वर।
महंगाई के चलते स्कूलों में फीस अत्यधिक होने पर गरीब परिवारों को अपने बच्चे पढ़ाना मुश्किल हो गया हैं । वहीं पलवाड़ा में डॉ ताल्हा इजलाल गरीबों को कम खर्च में इलाज कर रहे हैं, इससे ज्यादा बड़ी बात यह हैं दस गरीब परिवारों के बच्चों की फीस देते हैं और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को अपने क्लीनिक पर बुलाकर पढ़ाई से संबंधित किताब, कॉपी, पेन आदि देकर पढ़ाई के लिए जागरूक करते हैं।
समाज में भाई चारा सद्भाव का संदेश देकर सराहनीय काम कर अपनी अलग पहचान ही नहीं अदभुत काम है। डॉक्टर ताल्हा इजलाल ने बताया कि नेक नीयत साफ होनी चाहिए कठिन काम भी हो जाता है। डॉक्टर ताल्हा कावड़ मेला पर शिव भक्तों की भरपूर सेवा करते हैं।
गणतंत्र दिवस पर देश हित में मरीजों की जान बचाने के लिए रक्त शिविर लगाया था, तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित कर बच्चों को नई ऊर्जा देने का काम किया।

