सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती हैं: ज्योति बहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओमप्रकाश गौतम | गढ़मुक्तेश्वर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू (राजस्थान) मुख्यालय की ओर से ब्रह्माकुमारीज गंगा विहार कॉलोनी सिंभावली मे आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया I जिसमें हापुड़ सेवा केंद्र से आई ब्रह्मा कुमारी ज्योति बहन ने महिला दिवस की सभी नारी शक्ति बहनों को दिल की गहराइयों से शुभकामनाएं दी और राजयोग मेडिटेशन के बारे में सभी को बताया। परमात्मा से जुड़कर अपने जीवन मे खुशहाली लाएं और सभी को बताया की आज नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है I

“हर सफल महिला के पीछे उसकी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास होता है “सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है, महिलाएं किसी से कम नहीं, वे अपने बलबूते इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं।” इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में के डी डिग्री कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डॉ नीलम सिंह ने अपने विचार रखें ओर सभी नारी सक्ति को अपने जीवन मे आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उनके स्वागत में कुमारी तान्या ने सांस्कृतिक प्रोग्राम करके सभी नारी शक्ति का मन जीत लिया और पुलिस प्रशासन से आयी महिला सब इंस्पेक्टर मोहिनी यादव थाना सिम्भावली और महिला कांस्टेबल ने भी अपने विचार रखे ओर प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई । बी के पूजा बहन, बीके खुशबू बहन, बीके मीनू बहन, बीके सोनाली बहन, बीके प्रशांत भाई, बी के आशीष भाई और सभी महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Comment