नगर क्षेत्र में चल रहा है धार्मिक अनुष्ठान, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के आयोजन का आज चौथा दिन


ओमप्रकाश गौतम | स्टेट हेड
गढ़मुक्तेश्वर नगर स्थित दिनेश नगर बाग कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का चतुर्थ दिवस की कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का वर्णन किया गया।
भागवत व्यास बाल योगी पचौरी जी महाराज द्वारा कथा का वर्णन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोगों ने धर्म लाभ अर्जित किया ।
