ओम प्रकाश गौतम | गढ़मुक्तेश्वर
गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव टोडरपुर के मूल निवासी चौधरी जुबैर सीलमपुर विधान सभा से 42477 वोटो के भारी अंतर से जीते। भाजपा के उम्मीदवार को पराजित किया जबकि कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे।
जुबैर चौधरी के जीत पर टोडरपुर ग्राम प्रधान फैसल चौधरी बबलू ने सीलमपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा इससे पहले जुबैर के पिता मतीन चौधरी कॉग्रेस के 5 बार विधायक रहे तथा वक्फ बोर्ड व जल बोर्ड चैयरमैन रहे। गांव टोडरपुर में ग्राम वासियों ने खुशी में मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह,हाजी इमामुद्दीन,प्रधान हसीन अहमद, इंदर जीत सिंह सहित काफी रहे।

